फरवरी महीने के पहले दिन सोने की कीमतों में भारी उछाल, जाने 10 ग्राम सोने का ताजा भाव Gold Silver Price

WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करे Join Now

Gold Silver Price : अगर आप सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जानना जरूरी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। BankBazaar.com के अनुसार आज 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 7,810 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 8,201 रुपये दर्ज किया गया है।

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव Gold Silver Price

शुक्रवार को भोपाल के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 76,850 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 80,690 रुपये प्रति 10 ग्राम था। लेकिन आज शनिवार 1 फरवरी को सोने की कीमत में उछाल दर्ज किया गया है

  • 22 कैरेट सोना: 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: 82,010 रुपये प्रति 10 ग्राम

भोपाल में चांदी के दाम में भी बढ़ोतरी

अगर चांदी की कीमतों की बात करें तो इसमें भी तेजी देखी गई है। शुक्रवार को भोपाल में चांदी 1,06,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जबकि आज शनिवार को इसका भाव 1,07,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। इसका कारण बाजार में चांदी की बढ़ती डिमांड और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही कीमतों में उछाल है।

यह भी पढ़े:
आपके नाम से टोटल कितने सिम चल रहे है ? इस सरकारी वेबसाइट से मुफ्त में करे चेक Sim Card Use

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण क्या है?

सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जिनमें शामिल हैं:

  1. अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल – अमेरिकी डॉलर की स्थिति, वैश्विक महंगाई और सोने-चांदी की डिमांड का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ता है।
  2. घरेलू डिमांड में बढ़ोतरी – शादी-ब्याह का मौसम चल रहा है, जिससे सोने-चांदी की डिमांड बढ़ रही है।
  3. निवेशकों की दिलचस्पी – कई निवेशक सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प मानते हैं, खासकर तब जब शेयर बाजार में अस्थिरता बनी रहती है।
  4. सरकार की नीतियां और कर दरें – सोने-चांदी पर आयात शुल्क और जीएसटी जैसी नीतियों का सीधा असर कीमतों पर पड़ता है।

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता?

जब भी सोना खरीदें तो उसकी शुद्धता की जांच जरूर करें। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा दिए गए हॉलमार्क को देखना जरूरी है।

  • 24 कैरेट सोने पर 999 अंक होता है।
  • 23 कैरेट पर 958 लिखा होता है।
  • 22 कैरेट पर 916 अंक अंकित होता है।
  • 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

अधिकतर लोग 22 कैरेट सोना खरीदते हैं क्योंकि यह आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त होता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट सोना भी इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़े:
कम खर्चे में करवा सकेंगे जमीन रजिस्ट्री, खरीदारी करने वालो की हुई मौज Land Registry

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर होता है?

  • 24 कैरेट सोना – यह 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन यह बहुत नर्म होता है, जिससे इसके आभूषण बनाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल आमतौर पर निवेश के लिए किया जाता है।
  • 22 कैरेट सोना – यह लगभग 91% शुद्ध होता है और इसमें 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिलाई जाती हैं। यह थोड़ा मजबूत होता है और आभूषण बनाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।

सोना खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें

अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं, तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें:

  1. हमेशा हॉलमार्क वाला सोना खरीदें – यह सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होती है।
  2. मौजूदा बाजार भाव की जांच करें – खरीदारी करने से पहले सोने की मौजूदा कीमत का पता लगाएं और कई दुकानों पर तुलना करें।
  3. मेकिंग चार्ज पर ध्यान दें – कई बार दुकानदार सोने की कीमत के अलावा अलग से मेकिंग चार्ज जोड़ देते हैं, जिससे कुल कीमत बढ़ जाती है।
  4. रसीद जरूर लें – सोने की खरीदारी के बाद हमेशा बिल लेना न भूलें, ताकि भविष्य में इसे आसानी से बेचा जा सके।

यह भी पढ़े:
इस राज्य में बढ़ाई बुजुर्गो की पेंशन, अब हर महीने मिलेंगे इतने हजार Old Age Pension

Leave a Comment