12th Board Exam 2025: गोवा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षाएं 10 फरवरी 2025 सोमवार से शुरू होकर 1 मार्च 2025 तक चलेंगी. परीक्षा राज्य के 20 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा
GBSHSE की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सभी स्ट्रीम की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 45 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है.
गोवा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 17,718 छात्र होंगे शामिल
इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 17,718 छात्र शामिल होंगे. परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां से वे अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
गोवा 12वीं बोर्ड एग्जाम की पूरी डेटशीट
नीचे दी गई तालिका में विषयवार परीक्षा की तारीखें दी गई हैं:
| दिनांक | पेपर/विषय |
| 10 फरवरी 2025 | अंग्रेजी भाषा I (4411), अंग्रेजी भाषा I (CWSN) (4416), मराठी भाषा I (4412) |
| 12 फरवरी 2025 | अर्थशास्त्र (4652), अर्थशास्त्र (CWSN) (5656) |
| 13 फरवरी 2025 | बैंकिंग (4601), कंप्यूटर विज्ञान (4705) |
| 14 फरवरी 2025 | मराठी भाषा II (4423), मराठी भाषा II (CWSN) (4432) |
| 15 फरवरी 2025 | हिंदी भाषा II (4424), हिंदी भाषा II (CWSN) (4433) |
| 17 फरवरी 2025 | समाजशास्त्र (4554), समाजशास्त्र (CWSN) (4555) |
| 18 फरवरी 2025 | भौतिकी (4702), लेखाशास्त्र (4605), लेखाशास्त्र (CWSN) (5659), इतिहास (CWSN) (4558), इतिहास (4501) |
| 20 फरवरी 2025 | रसायन विज्ञान (4703), बिजनेस स्टडीज (4655), बिजनेस स्टडीज (CWSN) (5658), राजनीति विज्ञान (4553) |
| 21 फरवरी 2025 | विभिन्न वोकेशनल विषयों की परीक्षा |
| 22 फरवरी 2025 | मनोविज्ञान (4752), मनोविज्ञान (CWSN) (4755) |
| 24 फरवरी 2025 | गणित (4754), गणित एवं सांख्यिकी (4606) |
| 25 फरवरी 2025 | अंग्रेजी भाषा II (4421), कोंकणी भाषा II (4422), कोंकणी भाषा II (CWSN) (4434), उर्दू भाषा II (4425), संस्कृत भाषा II (4426), फ्रेंच भाषा II (4427), पुर्तगाली भाषा II (4428) |
| 27 फरवरी 2025 | जीवविज्ञान (4704), भूविज्ञान (4706), सचिवीय अभ्यास (4654), सचिवीय अभ्यास (CWSN) (5657) |
| 28 फरवरी 2025 | भूगोल (4551), भूगोल (CWSN) (4557) |
| 1 मार्च 2025 | सहकारिता (4651), सहकारिता (CWSN) (4559) |
परीक्षा से पहले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
- समय से पहले पहुंचे: छात्रों को परीक्षा केंद्र पर 45 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा.
- आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लें: परीक्षा केंद्र और बैठने की व्यवस्था की जानकारी GBSHSE की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
- जरूरी दस्तावेज साथ रखें: प्रवेश पत्र और आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य होगा.
- परीक्षा नियमों का पालन करें: परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग न करें.