Board Exams: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं. परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने हेल्पलाइन और काउंसलिंग सेवा शुरू की है. इससे छात्र अपनी परीक्षा से जुड़ी शंकाओं को दूर कर सकते हैं. हालांकि CBSE की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक हेल्पलाइन सेवा शुरू नहीं की गई है.
परीक्षा की तैयारी के लिए विशेषज्ञों की मदद लें
छात्र परीक्षा की तैयारी को लेकर किसी भी विषय में कठिनाई का सामना कर रहे हैं तो वे विषय विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं. साथ ही अभिभावक भी परीक्षा के दौरान बच्चों के तनाव को कम करने और अन्य मानसिक चुनौतियों से निपटने के लिए काउंसलिंग ले सकते हैं.
हेल्पलाइन सेवा का समय और उपलब्धता
यह हेल्पलाइन सेवा दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी. छात्र और अभिभावक इन घंटों में विशेषज्ञों से सीधे संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं.
परीक्षा की तैयारी में विशेषज्ञों से जुड़ें
शिक्षा विभाग द्वारा जारी विशेषज्ञों की सूची में विभिन्न विषयों के अनुभवी शिक्षक शामिल हैं, जो छात्रों की हर संभव सहायता करने के लिए तैयार हैं.
नाम | विषय | मोबाइल नंबर |
---|---|---|
गुरप्रीत कौर | पंजाबी | 9501557733 |
अनुपमा भारद्वाज | इंग्लिश | 9872977151 |
नीरज शर्मा | इंग्लिश | 8360058356 |
सतविंद्र कौर | कैमिस्ट्री | 9614856981 |
सोनिया गगनेजा | अर्थशास्त्र | 9501004383 |
सोहन लाल | हिंदी | 9416289061 |
अंजू | कॉमर्स | 9501034553 |
जसपाल कौर | ज्योग्राफी | 9672341016 |
कुलदीप सिंह | फिजिक्स | 9814183216 |
रजनी | गणित | 8968377696 |
जसजीत कौर | साइंस | 9417513655 |
ईशु गुप्ता | साइंस | 9463586943 |
योगिता खन्ना | इंग्लिश | 978043847 |
हेमलता | गणित | 9041878325 |
आभा | मैथ | 842710123 |
हरजीत कौर | समाजशास्त्र | 9815317700 |
मोनिका संधू | काउंसलर | 7696423864 |
लवली | काउंसलर | 7837670381 |
हेल्पलाइन सेवा से छात्रों को कैसे मिलेगा लाभ?
- संशय और संदेह दूर होंगे: परीक्षा की तैयारी के दौरान आने वाली समस्याओं को हल करने में यह सेवा मदद करेगी.
- तनाव कम होगा: काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों का मानसिक तनाव कम किया जा सकेगा.
- बेहतर रणनीति बनेगी: विशेषज्ञों से मिलने वाली सलाह के आधार पर छात्र अपनी पढ़ाई की बेहतर योजना बना सकते हैं.
- अभिभावकों को मार्गदर्शन मिलेगा: माता-पिता भी परीक्षा के दौरान बच्चों की मानसिक स्थिति को समझने और उनका समर्थन करने के लिए विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं.
कैसे करें हेल्पलाइन सेवा का उपयोग?
छात्र और अभिभावक अपने संबंधित विषय के विशेषज्ञ से दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं और अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं. यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है और इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार करना है.