अगले 2 सालों में प्रॉपर्टी रेट और किराए में बढ़ोतरी, एक्स्पर्ट ने किया ये बड़ा खुलासा Property Rates Hike

Shiv Shankar
2 Min Read

Property Rates Hike: पिछले कुछ वर्षों में प्रोपर्टी की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। विशेषकर बड़े शहरों में तो प्रोपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे आम लोगों के लिए अपना घर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। एक हालिया सर्वे के अनुसार आने वाले दो सालों में भी प्रोपर्टी की कीमतों में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है।

प्रोपर्टी खरीदने का सही समय ?

यदि आप हाल ही में प्रोपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो शायद आपके लिए जल्दी करना उचित होगा। सर्वे के अनुसार अगले दो सालों में प्रोपर्टी के दाम में भारी वृद्धि होने वाली है। जिससे खरीदारी और भी महंगी हो जाएगी। इस वृद्धि से निवेशकों को तो लाभ होगा। लेकिन आम आदमी के लिए यह एक चुनौती बन सकती है।

आने वाले समय में कितनी बढ़ेंगी प्रोपर्टी की कीमतें ?

विशेषज्ञों और मार्केट रिसर्च के अनुसार इस साल प्रोपर्टी की कीमतों में 6.5% की वृद्धि हो सकती है, और अगले वर्ष यह वृद्धि 6.0% तक जा सकती है। पिछले साल भी कीमतों में लगभग 4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस प्रकार की बढ़ोतरी से खरीदारों पर आर्थिक दबाव और बढ़ेगा।

लग्जरी प्रोपर्टी मार्केट में वृद्धि का ट्रेंड

विशेष रूप से लग्जरी प्रोपर्टीज के दामों में तेजी देखी गई है। अधिक आय वाले लोगों की लग्जरी आवासों में रुचि बढ़ने के कारण इन प्रोपर्टीज की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। यह बढ़ोतरी मध्यम वर्ग के लोगों के लिए चुनौतियां पैदा कर रही हैं, जो अपने बजट के अनुसार घर खरीदने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।

किराए में भी होगी बढ़ोतरी

सर्वे के अनुसार शहरी क्षेत्रों में प्रोपर्टी के किराये में भी बढ़ोतरी होने वाली है। जिसकी दर अगले वर्ष 8 से 11 प्रतिशत के बीच होगी। यह वृद्धि महंगाई दर को भी पार कर जाएगी। जिससे मध्यम वर्ग के लिए अपनी आय को संतुलित रख पाना और भी कठिन हो जाएगा।

Share This Article