Most Expensive City: भारत का प्रत्येक शहर अपने आप में एक विशेष पहचान रखता है. चाहे वह सांस्कृतिक धरोहर के लिए मशहूर हो या इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया हो. कुछ शहर अपने उद्योगों के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ पर्यटन के लिए प्रसिद्ध हैं. शिक्षा के केंद्र के रूप में कुछ शहर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं, वहीं कुछ शहर अपनी महंगाई के लिए भी विख्यात हैं.
भारत का सबसे महंगा शहर – मुंबई
आज हम भारत के उस शहर की चर्चा करेंगे जिसे हाल ही में सबसे महंगा शहर घोषित किया गया है. यह शहर और कोई नहीं बल्कि मुंबई है, जिसे सपनों का शहर भी कहा जाता है. मार्शल के 2024 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे (Cost of Living Survey) के अनुसार, मुंबई को भारत का सबसे महंगा शहर माना गया है, जो कि विश्व स्तर पर 136वें स्थान पर है. मुंबई, जिसे पहले बॉम्बे के नाम से जाना जाता था, भारत के सबसे बड़ी आबादी वाले महानगरों में से एक है और इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है.
मुंबई की खासियत
मुंबई में कई बड़े उद्योग और कंपनियां स्थित हैं. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज जैसे वित्तीय संस्थानों का मुख्यालय भी यहीं पर है. इसके अलावा, मुंबई भारतीय फिल्म उद्योग का घर है, जहां हर साल देशभर के युवा अपने सपनों को साकार करने के लिए आते हैं.
मुंबई घूमने की जगहें
मुंबई आने पर आप गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, सिद्धिविनायक मंदिर, हाजी अली दरगाह, एलिफेंटा गुफाएं, फिल्म सिटी, जुहू और गिरगांव चौपाटी का अनुभव अवश्य लें.