Toll Plaza Rules: भारत में विशाल सड़क नेटवर्क पर प्रतिदिन लाखों वाहन चलते हैं। इनमें से बहुत से वाहन राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर यात्रा करते हैं। इस यात्रा में टोल प्लाजा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिनसे गुजरने वाले प्रत्येक वाहन को निर्धारित शुल्क देना होता है। भारत में वर्तमान में लगभग 1065 टोल प्लाजा हैं जो विशाल राजस्व उत्पन्न करते हैं।
टोल फ्री नियम कौन और कैसे प्राप्त कर सकता है छूट ?
यदि आप टोल प्लाजा के निकट रहते हैं, तो आपको टोल देने की आवश्यकता नहीं हो सकती। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अनुसार, टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की दूरी के अंदर रहने वाले लोगों को टोल टैक्स में छूट दी जाती है। इस छूट के लिए आवश्यक है कि व्यक्ति अपने निवास का प्रमाण पत्र दिखा सके।
टोल फ्री लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया
टोल फ्री लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपना पता साबित करने वाले दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, वोटर ID या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र प्रस्तुत करने होंगे। ये दस्तावेज़ यह प्रमाणित करते हैं कि आप टोल प्लाजा के निर्धारित दायरे में निवास करते हैं।
फर्जीवाडे से बचने के उपाय और सजा
यदि कोई व्यक्ति टोल फ्री लाभ प्राप्त करने के लिए झूठे दस्तावेज़ प्रस्तुत करता है या गलत जानकारी देता है, तो उसे न केवल टोल टैक्स देना होगा बल्कि उस पर जुर्माना भी लग सकता है। ऐसे में डबल आर्थिक दंड का सामना करना पड़ सकता है।