72 लाख किसानों को सरकार दे रही 1400 करोड़ रुपए, जाने क्या है ये योजना PM KISAN YOJANA

PM KISAN YOJANA: 24 फरवरी को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के भागलपुर में एक विशेष कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी किसानों से सीधे संवाद स्थापित करेंगे, जिससे उन्हें किसानों की चुनौतियों और उनकी आवश्यकताओं की बेहतर समझ होगी।

राजस्थान के किसानों को मिलेगी बड़ी राशि

सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक के अनुसार इस किस्त के तहत राजस्थान के 72 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 1400 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि अंतरित की जाएगी। यह योजना किसानों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़े:
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी, गरीब बच्चों को होगा ये बड़ा फायदा Haryana Govt Scheme

राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह का आयोजन

राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा में राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर भी कृषि विभाग के सयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें किसानों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी।

पिछली किस्तों की सफलता और योजना का विस्तार

यह भी पढ़े:
हरियाणा में 1000KM तक मुफ्त हुआ बस सफर, नही देना पड़ेगा एक भी रूपया किराया Happy Card Scheme

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अब तक 18 किस्तों के माध्यम से देश के 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 3.46 लाख करोड़ रुपए से अधिक की धन राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर चुकी है।

राज्य बजट में विशेष घोषणाएँ

सहकारिता मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी पात्र किसानों को 2000 रुपए की अतिरिक्त राशि दी जा रही थी, जिसे राज्य बजट 2025-26 में बढ़ाकर 3000 रुपए कर दिया गया है। इससे किसानों को वार्षिक रूप से 9000 रुपए प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े:
AC के अलावा भी इन चीजों से ज्यादा आएगा बिजली बिल, बहुत कम लोग जानते है ये खास बात Ac Eletricity Bill

किसान सम्मान निधि योजना एक नजरिए का विकास

इस योजना के माध्यम से, सरकार किसानों के वित्तीय समर्थन में निरंतर वृद्धि कर रही है। यह किसानों को उनकी कृषि गतिविधियों में आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार की जिम्मेदारी को दर्शाता है, साथ ही यह उन्हें अधिक आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने का एक माध्यम भी है।

यह भी पढ़े:
हरियाणा में इन BPL परिवारों का कटा लिस्ट से नाम, जाने क्या है पूरा मामला BPL Ration Card

Leave a Comment

WhatsApp Group