Yogi Government Order: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने आठ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। इस रिपोर्ट में सरकार ने विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला है। जिनमें नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और बुनियादी ढांचे के विकास शामिल हैं।
राज्य में युवाओं के लिए खुले नौकरियों के द्वार
मुख्यमंत्री योगी ने विशेष रूप से युवाओं को दी गई नौकरियों पर प्रकाश डाला। प्रदेश में 8.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईं। जिससे उनकी जिंदगी में स्थिरता और समृद्धि आई है। यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और दाग रहित रही है। जिससे बेरोजगारी दर में काफी कमी आई है।
नया भर्ती सेवा निगम संविदा कर्मियों के लिए नई आशा
उत्तर प्रदेश सरकार ने संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए भविष्य संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से संविदा कर्मियों की भर्ती और उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी। इससे उनका शोषण रोकने के साथ-साथ उन्हें योग्यता के मुताबिक मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया में सुधार और चुनौतियां
भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक युवाओं को नौकरियां मिल सकें। हालांकि विभिन्न विभागों द्वारा भेजे जाने वाले भर्ती प्रस्तावों में खामियां एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। सरकार इन खामियों को दूर करने के लिए प्रयासशील है। ताकि भर्ती प्रक्रिया और अधिक तेज और प्रभावी बन सके।