Minimum Wage Increased: मध्य प्रदेश के श्रमिकों के लिए खुशखबरी है। श्रम विभाग ने जनवरी से जून 2024 के औसत उपभोक्ता मूल्य में हुई 2 पाइंट की बढ़ोतरी के आधार पर महंगाई भत्ते में 50 रुपए प्रति माह की वृद्धि की है। यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी हो गई है। जिससे 21 लाख श्रमिकों को लाभ मिलेगा।
न्यूनतम वेतन में संशोधन कृषि और सरकारी श्रमिकों के लिए
राज्य सरकार ने श्रमिकों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए न्यूनतम वेतन में भी बढ़ोतरी की है। कृषि क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन अब 9,670 रुपए और सरकारी विभागों में काम करने वालों के लिए 11,850 रुपए प्रति माह तय किया गया है। यह वृद्धि श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास है।
महंगाई भत्ते का विस्तृत वितरण
नई दरों का लाभ विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को मिलेगा। कृषि, निर्माण, परिवहन, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को यह वृद्धि मदद करेगी। हालांकि यह लाभ केवल उन्हीं श्रमिकों को मिलेगा जो न्यूनतम वेतन प्राप्त कर रहे हैं। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।
टेक्सटाइल और संबंधित उद्योगों के लिए अलग नीति
सरकार ने टेक्सटाइल, मेड अप्स और फुटवियर निर्माण उद्योगों के लिए महंगाई भत्ते की वृद्धि को लागू नहीं किया है। इन उद्योगों के लिए वेतन दरों को फिर से निर्धारित करने की योजना है। इन उद्योगों में काम कर रहे लगभग 4 लाख श्रमिकों के लिए नई दरें जल्द ही घोषित की जाएंगी। जिससे उन्हें उचित मुआवजा मिल सके।